-->
Anmol Industries Noida : अनमोल इंडस्ट्रीज कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले नोएडा श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Anmol Industries Noida : अनमोल इंडस्ट्रीज कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले नोएडा श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 नोएडा, श्रम विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज मैसर्स- अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्लॉट नंबर- 38 एंड एफ उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने अनमोल इंडस्ट्रीज इम्पलाईज यूनियन सीटू के बैनर तले यूनियन के अध्यक्ष मुकेश राघव, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त  शर्मा, जिला महासचिव राम सागर के नेतृत्व में श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर 13 दिसंबर 2021 को धरना प्रदर्शन कर, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व प्रमुख सचिव श्रम उत्तर प्रदेश सरकार और श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उप श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर  को सौंपा।
 ज्ञापन में कर्मचारियों की लम्बित मांगों/ समस्याओं पर कम्पनी प्रबंधकों के साथ सम्मानजनक समझौता करवाने की मांग की गई है। साथ ही श्रमिकों की समस्याओं/मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में कम्पनी प्रबंधकों और श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर खिलाफ आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।
 धरना प्रदर्शन को अनमोल इम्पलाईज यूनियन के नेता मुकेश राघव, सुखलाल, बिमलेश सरोज, ईश्वर दत्त शर्मा, मनोज वैश्य, रामप़काश, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त  शर्मा, राम सागर, भरत डेंजर आदि ने संबोधित किया।

0 Response to "Anmol Industries Noida : अनमोल इंडस्ट्रीज कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले नोएडा श्रम कार्यालय पर किया प्रदर्शन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article