-->
UP Vidhansabha Election 2022 : निषादों को रिझाने के लिए BJP ने फेंका यमुना में जाल, मंत्री ने बताया CM योगी का प्लान B

UP Vidhansabha Election 2022 : निषादों को रिझाने के लिए BJP ने फेंका यमुना में जाल, मंत्री ने बताया CM योगी का प्लान B

 प्रयागराज, विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी दम खम दिखाने में बिजी है। सभी पार्टियां अलग-अलग तरीके से चुनाव प्रचार में व्यस्त है। कोई नुक्कड़ नाटक के जरिए जनता को जागरूक करने में बिजी हैं तो कोई यमुना नदी में नौकायान रैली निकालकर अपने ओर आकर्षित करने में बिजी है। प्रियंका गांधी के बाद निषादों को अब भाजपा भी सधाने में बिजी है। यमुना नदी में एक साथ 50 से अधिक नाव चलाकर चुनावी जंग का आगाज किया। निषादों को रिझाने के लिए संगम में निषाद नेता राज्यसभा सांसद पीयूष टंडन निषाद के अगुवाई में आयोजन किया गया।
 सरकारी योजनाओं का निषादों को मिले लाभ
 कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ निषाद लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ मिले इसीलिए आज यमुना नदी में निषाद भाइयों के बीच पहुंचकर नौका रैली का आयोजन किया गया है। यमुना घाट से होकर यह रैली बलुआ घाट तक पहुंची। यमुना के किनारे बसे लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ मिले इसके बारे में भी जानकारी दी गई।

 भाजपा लड़ती है चुनाव
 कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल है और हर पार्टी चुनावी ढपली लेकर अपना गुन गा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति विशेष चुनाव नहीं लड़ता है बल्कि संगठन चुनाव लड़ता है। इसलिए केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।

 नौकायन से निषादों को किया जागरूक
 यमुना घाट के किनारे बसे निषाद भाइयों के साथ नाव चलाकर उनको भारतीय जनता पार्टी में मिलने वाले योजना लाभ के बारे में जागरूक किया गया। एक साथ 50 से अधिक निषाद भाइयों के साथ यमुना नदी में नाव चलाई गई।

0 Response to "UP Vidhansabha Election 2022 : निषादों को रिझाने के लिए BJP ने फेंका यमुना में जाल, मंत्री ने बताया CM योगी का प्लान B"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article