-->
Noida News : हड़ताल की तैयारी में सीटू कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह नुक्कड़ नाटक/ आमसभा कर किया प्रचार

Noida News : हड़ताल की तैयारी में सीटू कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह नुक्कड़ नाटक/ आमसभा कर किया प्रचार

  नोएडा, सरकार और जिला प्रशासन व प्राधिकरणों की मजदूर- किसान, आम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठन सीटू ने 25 नवंबर 2021 को हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल को मेहनतकश मजदूरों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिसमें जनपद के कर्मचारी व जनता के अन्य मेहनतकश हिस्से अपनी बदहाली के खिलाफ हड़ताल के दिन अपना आक्रोश जाहिर करेंगे।
 25 नवंबर 2021 को होने वाली हड़ताल के लिए सीटू जिला कमेटी जनपद में सघन अभियान चला रही है जिसके तहत जनसंपर्क, पर्चा वितरण, नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक, साइकिल रैली आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
  22 नवंबर 2021 को नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सीटू कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान चलाया और जगह-जगह नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभाएं की गई। प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा की सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी, बदहाली बढ़ीं है मंदी के वजह से तमाम कारखानों में मजदूरों की नौकरियां जा रही है फैक्ट्रियों में लगातार छटनिया की जा रही है, पक्के रोजगार को खत्म किया जा रहा है उसकी जगह पर कांट्रेक्टर, डेली वेजिज, फिक्सटर्म, स्कीम जैसे असुरक्षित कानून बनाए जा रहे हैं इन सब का मजदूरों के जीवन पर बेहद ही खतरनाक असर पड़ रहा है, हम अपने बच्चों को कैसे पढ़ाएं, बीमार होने पर इलाज कैसे कराएं भारी समस्या खड़ी हो गई है, मजदूर विरोधी चारों लेबर को कोड़ों को रद्द करने की मांग हड़ताल की मांगों में शामिल है कुल मिलाकर मजदूरों कर्मचारियों आम जनता में सरकार के प्रति जबरदस्त गुस्सा है जो 25 नवंबर 2021 को प्रतिरोध के रूप में सड़कों पर दिखाई देगा और यह हड़ताल सरकार जिला प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगा देगी। 
सीटू नेता भरत डेंजर ने कहा कि 25 नवंबर को मजदूरों के साथ-साथ रेहड़ी-पटरी के पथ विक्रेता एवं झुग्गी झोपड़ी, गांव व मजदूर बस्तियों/कॉलोनियों के नागरिक भी हड़ताल में हिस्सा लेंगे और अपनी मांगों को लेकर 25 नवंबर 2021 को हड़ताल कर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6, पर जोरदार प्रदर्शन कर शासन- प्रशासन को अपने गुस्से व नाराजगी का एहसास कराएंगे।

0 Response to "Noida News : हड़ताल की तैयारी में सीटू कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह नुक्कड़ नाटक/ आमसभा कर किया प्रचार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article