-->
Noida New : सीटू ने 25 नवंबर हड़ताल की तैयारी में प्रचार अभियान किया तेज, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील

Noida New : सीटू ने 25 नवंबर हड़ताल की तैयारी में प्रचार अभियान किया तेज, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील

 नोएडा, बढ़ती महंगाई के अनुसार मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी, पथ विक्रेता अधिनियम को सही तरीके से लागू कराने, गांव, कॉलोनियों व मजदूर बस्तियों में बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और जनपद के मजदूरों- किसानों की लंबित समस्याओं/ मांगों के समाधान की मांग को लेकर सीटू ने 25 नवंबर 2021 को जनपद में चक्का जाम हड़ताल का आह्वान कर रखा है।
  उक्त हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू ने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए कई स्थानों पर जन संपर्क करते हुए पर्चा वितरण और नुक्कड़ सभाएं की गई।
 सेक्टर- 11, नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत शर्मा, उपाध्यक्ष भरा डेंजर, सदस्य जगलाल, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव आशा  यादव ने मेहनतकश लोगों से अपने हक अधिकारों और जीविका व रोजगार की रक्षा एवं लंबित मांगो/ समस्याओं के समाधान करवाने के लिए 25 नवंबर 2021 की हड़ताल में शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।

0 Response to "Noida New : सीटू ने 25 नवंबर हड़ताल की तैयारी में प्रचार अभियान किया तेज, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article