-->
Mahendra Singh Dhoni Fan : धोनी से मिलने हरियाणा से रांची के लिए पैदल निकला एक फैन वाराणसी पहुँचा

Mahendra Singh Dhoni Fan : धोनी से मिलने हरियाणा से रांची के लिए पैदल निकला एक फैन वाराणसी पहुँचा

 वाराणसी, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हर कोई कायल है। दुनियाभर में उनके लाखों-करोड़ो फैंस है। ऐसा ही उनका एक जबरा फैन हरियाणा के हिसार जिलें के खेड़ी जलबाग गांव में रहने वाला अजय गिल है। अजय गिल धोनी को अपना भगवान मानता है। वह हिसार के सेंट सोफिया स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेता है।
अजय 29 अक्टूबर को हरियाणा से रांची धोनी से मिलने के लिए 1436 किलोमीटर की यात्रा पर पैदल निकल चुके है।
 बता दे, अजय इससे पहले भी एकबार धोनी से मिलने पैदल यात्रा करके हरियाणा से रांची धोनी के फार्म हाउस तक पहुंचे थे। मगर उस वक्त वह माही से नहीं मिल पाए थे। अजय महेंद्र सिंह धोनी के इतने बड़े फैन है कि उन्होंने अपने कपड़ों से लेकर अपने बालों तक पर धोनी का नाम छपा रखा है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ज़िले के राजातालाब में सोमवार को राजमार्ग होकर जा रहे अजय गिल ने यहाँ सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, महेंद्र राठौर से बात करते हुए बताया कि, उन्हें रांची पहुंचने में लगभग 25 से 30 दिन तक का समय लगेगा और वह इस बार धोनी से मिलकर उनका आर्शीवाद प्राप्त करके तब अपने गांव वापिस लौटेंगे।

0 Response to "Mahendra Singh Dhoni Fan : धोनी से मिलने हरियाणा से रांची के लिए पैदल निकला एक फैन वाराणसी पहुँचा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article