-->
Kisan Andolan UP : लखनऊ किसान महापंचायत की रिपोर्ट

Kisan Andolan UP : लखनऊ किसान महापंचायत की रिपोर्ट

 लखनऊ, संयुक्त किसान मोर्चा की ऐतिहासिक लखनऊ रैली MSP और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी के नारों की गूंज के बीच सफलतापूर्वक संपन्न।
पूरे उत्तर प्रदेश से किसान व मजदूर गोलबंद हुए। सुबह से ही रेलवे स्टेशन से हाथ में झंडे बैनर लिए, नारे लगाते हुए किसानों का दसों हजार के रेला चले। दोपहर तक किसानों के जत्थे सभा स्थल में नारे लगाते हुए आते रहे।
3 कानूनों की वापसी की सरकार की घोषणा को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व किसान आंदोलन की बड़ी सफलता घोषित किया, कहा एमएसपी व अन्य मांगों के लिए संघर्ष देशभर में जारी रहेगा। मोदी की बात पर भरोसा ना होने की घोषणा सभी ने की।

संयुक्त किसान मोर्चा के बीसीयों नेताओं ने सभा को संबोधित किया। विभिन्न संगठनों के राज्य स्तरीय नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

हर्ष और उत्साह के साथ संघर्ष को जारी रखने के संकल्प के साथ लोग वापस लौटे।

0 Response to "Kisan Andolan UP : लखनऊ किसान महापंचायत की रिपोर्ट"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article