-->
Varanasi Breaking News : सर्व पितृ अमावस्या को रखौना में सर्विस लेन निर्माण को नौवें दिन अनोखा सत्याग्रह ज़िम्मेदारों का किया श्राद्घ-तर्पण

Varanasi Breaking News : सर्व पितृ अमावस्या को रखौना में सर्विस लेन निर्माण को नौवें दिन अनोखा सत्याग्रह ज़िम्मेदारों का किया श्राद्घ-तर्पण

 वाराणसी, मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना में रिंगरोड के पास राजमार्ग 19 पर सर्विस लेन नहीं निर्माण होने से आमजन बुरी तरह परेशान हैं। 
लगातार नौवें दिन तक सत्याग्रह के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिम्मेदार अधिकारियों, एनएचएआई, कार्यदायी संस्था ग्रिल के अड़ियल रवैये से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को गाँव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्विस लेन नहीं निर्माण करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्घ तर्पण कर विरोध जताया ।
सर्विस लेन नहीं बनाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कार्यदायी संस्था व एनएचएआई का सत्याग्रहियों ने किया श्राद्घ-तर्पण
 ज्ञात हो कि यहाँ सर्विस लेन निर्माण के संबंध में लगातार नौवें दिन सत्याग्रह द्वारा एनएचएआई, कार्यदायी संस्था और शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, परंतु समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ज़िम्मेदारों के द्वारा नजरअंदाज किये जाने से नागरिकों में आक्रोश पनप रहा है। इसी क्रम में रिंग रोड के पास जिम्मेदारो  का श्राद्घ-तर्पण कर विरोध किया गया। इस दौरान जिम्मेदार विभाग और कार्यदायी संस्था का सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में समिति के सुरेश पटेल, हीरा यादव, कल्लू यादव, रामचंदर विश्वकर्मा, छोटे लाल प्रजापति ने विधिवत रूप से एनएचएआई और कार्यदायी संस्था ग्रिल का श्राद्घ तर्पण कराया गया।
 इस अनोखे प्रदर्शन की चर्चा क्षेत्र में  हो रही हैं। पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि जिम्मेदार विभाग, अधिकारी, कार्यदायी संस्था जनता के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे। उन्होंने कहा कि यहाँ सर्विस लेन निर्माण के लिए यदि ईमानदार प्रयास नहीं किया गया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 इसके पहले हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि है कि जब तक यहाँ के लोगों के आने-जाने के लिए सर्विस रोड नहीं दिया जाएगा वह आंदोलन को जारी रखेंगे। इस दौरान ग्रामीणों के सत्याग्रह को विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने किया समर्थन। संचालन अधिवक्ता श्याम सुंदर त्रिपाठी ने किया सत्याग्रह में योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, राजू यादव, हरसोस प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल, कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर त्रिपाठी ने और आभार ओमप्रकाश ओपी ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान छोटेलाल पटेल ने किया इस अवसर पर आराजी लाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व प्रधान राजू यादव, सुभासपा मंडल महासचिव राजेंद्र पटेल, प्रधान आज़ाद पटेल, आम आदमी पार्टी ज़िलाध्यक्ष कैलाश पटेल, सपा जिलाउपाध्यक्ष करीमुल्ला, प्रमसपा प्रदेश महासचिव मुरारी लाल बिंद, सुरेश पटेल, हीरा यादव, कल्लू यादव, रामचंदर विश्वकर्मा, छोटे लाल प्रजापति, संतोष सिंह पटेल, विरेंद्र प्रताप एड, शिवनाथ यादव, छांगुर राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

0 Response to "Varanasi Breaking News : सर्व पितृ अमावस्या को रखौना में सर्विस लेन निर्माण को नौवें दिन अनोखा सत्याग्रह ज़िम्मेदारों का किया श्राद्घ-तर्पण"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article