-->
Uttar Pradesh Breaking News : भाजपा व बसपा के विधयकों ने समाजवादी पार्टी जॉइन की, देखें विधयकों की लिस्ट!

Uttar Pradesh Breaking News : भाजपा व बसपा के विधयकों ने समाजवादी पार्टी जॉइन की, देखें विधयकों की लिस्ट!

 लखनऊ, एक भाजपा व 6 बसपा विधायकों ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी जॉइन की है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए भाजपा, कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं सहित एक भाजपा तथा 6 बसपा विधायकों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भीम सेना और लखीमपुर खीरी से आए सदस्य जिला पंचायत तथा प्रधानों के प्रतिनिधिमण्डल ने समाजवादी सरकार बनाने और श्री अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन घोषित किया। 
   बसपा छोड़कर जिन विधायकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनके नाम है सर्वश्री असलम अली हापुड़, श्रीमती सुषमा पटेल जौनपुर, हाकिम लाल बिंद प्रयागराज, मुजतबा सिद्दीकी प्रयागराज, हरगोविन्द भार्गव सीतापुर और मोहम्मद असलम राईनी एडवोकेट श्रावस्ती। 
   भाजपा के सीतापुर से विधायक श्री राकेश राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरहारी जौनपुर तथा कांग्रेस छोड़कर आये डाॅ0 कृपाशंकर घाटमपुर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गुडिया बिंद जिलाध्यक्ष महिला सभा भारतीय मानव समाज पार्टी जौनपुर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई है। 
   इनके अतिरिक्त बसपा के सर्वश्री सुरेश निषाद, आतिफ असलम श्रावस्ती, मो0 आदिल जौनपुर, शैलेन्द्र साहू जौनपुर, मनोज शुक्ला कानपुर, सुरेन्द्र कुमार बिठूर, बलवान सिंह महाराजपुर, जीतेन्द्र राज लखनऊ भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बसपा छोड़कर सर्वश्री जितेन्द्र कुमार राज निवासी ग्राम मुरादनगर पूर्व मण्डल क्वार्डिनेटर अपने साथियों के साथ सपा के सदस्य बन गए हैं। 
   सामाजिक संगठन भीम सेना ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। भीम सेना के संस्थापक श्री सनाउल्लाह खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रयागराज तथा श्री जावेद आलम राष्ट्रीय महामंत्री ने श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन दिया है। सिख समाज के जिला पंचायत सदस्य सरदार गुरमुख सिंह, प्रधान हरजिन्दर सिंह, यादवेन्द्र पाल सिंह ने श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।   

0 Response to "Uttar Pradesh Breaking News : भाजपा व बसपा के विधयकों ने समाजवादी पार्टी जॉइन की, देखें विधयकों की लिस्ट!"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article