-->
SPA Noida News : समाजवादी पार्टी ने की बरसात से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई की माँग, नही तो करेंगें आंदोलन

SPA Noida News : समाजवादी पार्टी ने की बरसात से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई की माँग, नही तो करेंगें आंदोलन

 नोएडा, समाजवादी पार्टी गौतम बुद्ध नगर ने बरसात से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई की माँग की है।
 2 दिन हुई बेमौसम बरसात के कारण किसानों की धान, दलहन, तिलहन की फसल बर्बाद हो गई, जिसके कारण किसानों की जीविका पर संकट गहरा गया है।  किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी गौतम बुद्ध नगर की टीम ने जिलाधिकारी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपा। सपा गौतम बुद्ध नगर के उपाध्यक्ष जगबीर नंबरदार ने कहा कि यदि 7 दिनों मेंं किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 इस मौके पर सपा उपाध्यक्ष जगबीर नम्बरदार, एड अजय चौधरी, अक्षय भाटी, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष हैप्पी पंडित व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "SPA Noida News : समाजवादी पार्टी ने की बरसात से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई की माँग, नही तो करेंगें आंदोलन "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article