-->
Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

 लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से 72 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी घोषित की गई है।
 राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित डाॅ0 फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय तथा जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव तथा श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री श्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव नामित किया गया है।
 हाजी मो० अनवर खां, रामसिंह राणा, सरदार सतनाम सिंह सेठी, दयाशंकर निषाद, लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद, महेन्द्र चौहान, बख्तावर सिंह, दिलीप कमलापुरी, संजय सविता विद्यार्थी, जुगुल किशोर बाल्मीकि, अब्दुल्ला आजम, रामगोविन्द प्रजापति, लालता प्रसाद बियार, देवनाथ साहू, प्रमोद मौर्या, राजेश कुशवाहा, ओंकार पटेल, सराफत खां, त्रिवेणी प्रसाद पाल, सुश्री दीपाली रायकवार, श्रीमती विभा शुक्ला, डा० महिमा यादव, सुश्री अनीता दिवाकर तथा अजय चौधरी को सचिव नामित किया गया है। कमला कान्त गौतम पूर्व मंत्री, डा० विनोद बिन्द, डा० अवधनाथ पाल, श्री लालता प्रसाद निषाद, शिवचरन कश्यप, मुस्ताक काजमी, धनंजय उपाध्याय, पुष्पराज जैन 'पम्पी जैन', संग्राम सिंह, अमिताभ बाजपेयी, उज्जवल रमण सिंह, आनन्द भदौरिया, सुनील सिंह यादव 'साजन', जमुना प्रसाद, राजीव शर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राहुल कौशिक, राकेश मौर्य, नफीस अहमद, दलजीत निषाद, विजय आर्य, भूपेन्द्र दिवाकर, सर्वेश अम्बेडकर, मांगेराम कश्यप, सुधाकर सिंह कश्यप, दयाराम प्रजापति, इलियास अंसारी,डा० सन्तोष कुमार, फिरोज खां, भइया राम पटेल, फजल महमूद, जुग्गी लाल, रघुवीर, आरिफ सिद्दीकी, शुभलेश यादव, मौलाना इस्राईल, राजेश्वरी देवी चौधरी, श्याम लाल बच्ची सैनी, शिव कुमार गोस्वामी तथा धर्मवीर डबास को सदस्य नामित किया गया है।
 सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि,कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
                                 

0 Response to "Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article