-->
Samajwadi Party Noida News : प्रशान्त भाटी पाली बने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव

Samajwadi Party Noida News : प्रशान्त भाटी पाली बने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव

 नोएडा, छात्र नेता प्रशान्त भाटी पाली को समाजवादी छात्र सभा का जिला महासचिव बनाया गया है।
 समाजवादी पार्टी की तरफ से बताया गया है कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह 'देव' द्वारा श्री प्रशान्त भाटी निवासी ग्राम पाली जनपद गौतमबुद्धनगर को समाजवादी छात्र सभा गौतमबुद्धनगर का जिला महासचिव नामित किया गया है।
 प्रशान्त भाटी लम्बे अरसे से छात्र राजनीति में सक्रिय है, हाल ही में दादरी मूर्ति प्रकरण में गुर्जर शब्द हटाने का विरोध करने पर, उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
 प्रशान्त भाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व छात्र सभा के अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि, वह पार्टी के एक सिपाही है और पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे लगन व मेहनत के साथ निभाएंगे और लोगो के हक़ के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

0 Response to "Samajwadi Party Noida News : प्रशान्त भाटी पाली बने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article