-->
Priyanka Gandhi Congress UP News : प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड में मृत किसानों के परिवारों से की मुलाकात, देखे क्या कहा ?

Priyanka Gandhi Congress UP News : प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड में मृत किसानों के परिवारों से की मुलाकात, देखे क्या कहा ?

 उत्तर प्रदेश, कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड में मृत किसानों के परिवार से मुलाकात की।
 प्रियंका गांधी ने कहा कि, बुंदेलखंड के किसान भोगी पाल और महेश कुमार बुनकर खाद की लाइन में लगे थे। कई दिनों तक लाइन में लगे रहने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिली। लाइन में लगे-लगे उनकी हालत खराब हो गई और उनकी मृत्यु हो गई।
किसान सोनी अहिरवार और बब्लू पाल खाद न मिलने के चलते परेशान थे। उन्होंने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी।

सभी किसानों पर भारी-भरकम कर्ज है और फसल बर्बादी व मुआवजा न मिलने जैसी समस्याओं से वे परेशान थे। 

लेकिन इस क्रूर सरकार ने क्या किया?

सरकार के अधिकारियों ने किसानों को खाद देने की बजाय खाद की कालाबाजारी में सांठ-गांठ की। आज हर तरह से किसान का जीना मुश्किल हो चुका है। 

सरकार के लोग कभी किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचल देते हैं तो कभी किसानों को गलत नीतियों के तले कुचला जा रहा है।

मेरे किसान बहनों और भाइयों मैं इन पीड़ा के क्षणों में आपके साथ हूं और आपको वचन देती हूं कि आपकी न्याय की लड़ाई; आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ूंगी।

0 Response to "Priyanka Gandhi Congress UP News : प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड में मृत किसानों के परिवारों से की मुलाकात, देखे क्या कहा ?"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article