-->
Pathik Vichar Kendra : जलालपुर में पथिक विचार केंद्र की बैठक, कॉलोनियों को नियमित करने की माँग

Pathik Vichar Kendra : जलालपुर में पथिक विचार केंद्र की बैठक, कॉलोनियों को नियमित करने की माँग

 ग्रेटर नोएडा, पथिक विचार केंद्र की गांव जलालपुर के आसपास की कॉलोनियां के अध्यक्षों की एक बैठक शुभ सिटी कॉलोनी में संपन्न हुई। 
 जिसमे पथिक विचार केंद्र के संयोजक राजकुमार भाटी के द्वारा शुभ सिटी 4 का अध्यक्ष हेमन्त प्रसाद को, ओम साईं वाटिका का अध्यक्ष रोशन झा, शुभ सिटी 1 का अध्यक्ष कौशल प्रजापति को, कृष्णा सिटी का अध्यक्ष रवि प्रकाश को, रोयल रेजिडेंसी का अध्यक्ष आशू मिश्रा को, अशोक वाटिका का अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह को, शुभ साईं 1 का अध्यक्ष अविनास कुमार को, शुभ साईं 2 का अध्यक्ष देवेश सिंह राठौर, प्रेम कुंज सी का अध्यक्ष विनय कुमार को, वेद रेजिडेंसी का अध्यक्ष संदीप कुमार को, शुभ सिटी 3 का अध्यक्ष मनोज कुमार को, शुभ सिटी 3 का कोषाध्यक्ष राहुल चौहान, उपाध्यक्ष सोपाली सिंह यादव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव निखिल कुमार पद पर जिम्मेदारी प्रदान की गई।
बैठक का मुख्य विषय रहा कि किस तरह से शासन प्रशासन के कानो तक आवाज पहुंचाई जाए, ताकि कॉलोनियों का नियमितकरण हों सके। बैठक विपिन सैन के द्वारा बुलाई गई। मुख्य रुप से राजकुमार भाटी के साथ किशन नागर, मनोज शर्मा, सुदेश यादव, प्रमोद भाटी आदि उपस्थित रहे। 

0 Response to "Pathik Vichar Kendra : जलालपुर में पथिक विचार केंद्र की बैठक, कॉलोनियों को नियमित करने की माँग"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article