-->
Noida News : क्रिकेटर विश्ववर्धन भाटी का RWA ने किया स्वागत, समारोह में नवाब सिंह नागर अध्यक्ष गन्ना संस्थान रहे मुख्य अतिथि

Noida News : क्रिकेटर विश्ववर्धन भाटी का RWA ने किया स्वागत, समारोह में नवाब सिंह नागर अध्यक्ष गन्ना संस्थान रहे मुख्य अतिथि

 नोएडा, गौतम बुध नगर ग्रेटर नोएडा के गांव बुलंद खेड़ा के निवासी  विश्ववर्धन भाटी का क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर स्वागत किया गया।
 उन्होंने हाल ही में बनारस में नॉर्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया था , इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें सम्मानित किया था।
  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर अध्यक्ष गन्ना संस्थान ने विश्ववर्धन भाटी का स्वागत किया ।
  सेक्टर 34 आरडब्लूए द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमे नवाब सिंह नागर अध्यक्ष गन्ना संस्थान उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि थे।
 इस समारोह में जिला मंत्री एसपी चमोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुखराज वैष्णो, दिनेश भाटी जिला कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा, इंद्राज खटाना जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा नोएडा महानगर,नीरज चौधरी एवं आरडब्लूए सेक्टर 34 पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

0 Response to "Noida News : क्रिकेटर विश्ववर्धन भाटी का RWA ने किया स्वागत, समारोह में नवाब सिंह नागर अध्यक्ष गन्ना संस्थान रहे मुख्य अतिथि"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article