-->
Noida News  : मजदूरों की माँगो को लेकर 30 अक्टूबर को सीटू का जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, देखें क्या है माँगे

Noida News : मजदूरों की माँगो को लेकर 30 अक्टूबर को सीटू का जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, देखें क्या है माँगे

 नोएडा, विभिन्न माँगो को लेकर सीटू (CITU) 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर धरना प्रदर्शन करेगा।

 माँगे निम्नवत है -
1. यह कि महँगाई के अनुसार 26,000/- रूपया न्यूनतम वेतन भी धोषणा करो। जब तक यह नही होता है, तब तक दिल्ली में धोषित न्यूनतम वेतन अकुशल श्रमिक का रु0-15,908/- अर्द्धकुशल श्रमिक का रु0-17,537/- व कुशल श्रमिक का रु0-19,291/- लागू करो और एन0सी0आर0 क्षेत्र के लिए अलग वेज बोर्ड का गठन करो। 
2. यह कि केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी किये जा रहे बदलावों को वापस लो और फिक्सटर्म एमप्लाएमेन्ट व नेशनल एम्पलाॅंयमेन्ट एनहांसमेन्ट मिशन ( नीम ) जैसे मजदूर विरोधी कानूनों को भी वापस लेने के साथ ही बोनस की पात्रता और भुगतान की सीमा को हटाओ एव मजदूरों को न्यूनतम पेन्शन रु0-3000/- लागू करने के साथ ही पुरानी पेन्शन स्कीम लागू करो।
3. यह कि सभी श्रम कानूनों को सख्ती से लागू कराया जाये तथा जनपद के श्रम कार्यालय व श्रम न्यायालय में स्टाफ की बढोत्तरी करने के साथ ही तय सीमा में वाद/विवादों का निबटारा करो और कार्यस्थल पर सुरक्षा/सेफ्टी के उचित प्रबन्ध किये जाये और नियमित चलने वाले कामों में ठेकेदारी खत्म करो। ठेका मजदूरो/कर्मचारियों को उसी स्थान पर पक्का करो और सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार समान काम का समान वेतन सहित सभी लाभ दिये जाये।
4. यह कि स्कीम वकर्स, आगनवाडी, आशा वकर्स, ए0एन0एम0 मिड-डे मील इत्यादि को सरकारी कर्मचारी धोषित करो। न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा व अन्य सभी श्रम सुविधाओं का लाभ दो।
5. यह कि घरेलू कामगारों के लिए कानून बनाओं और उनको कर्मचारी का दर्जा दो तथा कामगार महिलाओं के उत्पीडन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए और शिशु ग्रह सभी कार्य स्थलों पर सुनिश्चित करवाने के साथ होस्टल का निमार्ण रिहायशी इलाके में कराया जाये।
6. यह कि रिक्शा, टैम्पू चालकों एंव रेहडी-पटरी फुटपाथ के सभी दुकानदारों को उजाडना व उनका उत्पीडन करना बन्द करो। सबका सर्वे कर लाईसेस व सामाजिक सुरक्षा दो। 
7. यह कि नीति बनाकर सभी मजदूरों को सस्ते व आसान किस्तों में मकान बनाकर दिये जाये, के साथ ही गाँव व गाँव के आस-पास बसी मजदूर कालोनियों/बस्तियों की जो आबादी जहाॅं बसी है। उसे उसी स्थान पर नियमित घोषित कर गाँवो व मजदूर कालोनियों/बस्तियों एंव झुग्गी बस्तियों में बिजली, पानी, सडक आदि सभी नागरिक सुविधाए उपलब्ध करायी जाये।
8. यह कि सभी भवन निमार्ण मजदूरों का पंजीकरण व रूकी हुई योजनाओं को चालू करते हुए हित लाभों का समय से भुगतान करो तथा पंजीकरण पर राशन देने की व्यवस्था की जाये और बोर्ड में अलग से स्थाई स्टाफ की भर्ती की जाये। 
9. यह कि प्राधिकरणों, नगर पालिका, नगर निगम, बिजली विभाग, बी0एस0एल0 स्वास्थ विभाग, स्कूल/अस्पताल व आयुर्वेदिक संस्थानों के साथ ही अन्य संस्थानों में कार्यरत सफाई कर्मचारी व अन्य कार्यो में लगें संविदा श्रमिकों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार समान काम का समान वेतन सहित सभी लाभ दिये जाये।
10. यह कि सुरक्षा एजेन्सियों को कुशल श्रेणी की सूची में शामिल कर अलग बोर्ड का गठन करो।
11. यह कि मजदूरों की उत्पन्न श्रम समस्याओं/माँगों का सम्मानजनक समाधान कराया जाये तथा गैरकानूनी तरीके से निस्कासित श्रमिको को क्षति-पूर्ति सहित कार्य पर पुराने क्रम में बहाल कराने के साथ ही जनपद के किसानों की चल रही समस्याओं/माॅंगों का शीध्र समाधान कराया जाए।
12. यह कि किसानों को लागत से 50 प्रतिशत अधिक दाम सुनिश्चित करते हुए गरीब किसानों के कर्ज माफ करो।
13. यह कि भूमि सुधार कर भूमि का पुनः वितरण कर स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करो। 
14. यह कि न्यायालय द्वारा धोषित 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा व 10 प्रतिशत विकसित भूखण्ड प्रभावित किसानों को एक साथ तुरन्त मुहैया कराने के साथ ही आबादी का निस्तारण नियमावली के अनुसार शीघ्र कराने के साथ ही गरीब किसानों के कर्ज माफ करो।
15. यह कि जिन गाँवों में पंचायते समाप्त कर दी गयी है उनके विकास कार्य प्राधिकरण द्वारा प्राथमिकता से अति शीघ्र कराए जाये तथा प्राधिकरण बोर्ड में गाँवों को प्रतिनिधत्व दिया जाये।
16. यह कि अधिग्रहण से प्रभावित प्रत्येक किसान परिवार से एक व्यक्ति को स्थायी नौकरी एंव शिक्षा व स्वास्थ की उचित व्यवस्था और भूमिहीन परिवार को विकसित क्षेत्र में 120 मीटर का प्लाट दिया जाये।
17. यह कि निजी स्कूलों की मनमानी व लूट खसोट पर रोक लगाने के साथ ही सरकारी स्कूलों को पढने लायक बनाया जाये तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर सबको एक समान शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाये।

उक्त मांगों पर 25 नवंबर 2021 को सीटू ने चक्का जाम हड़ताल का आह्वान किया हुआ है और 30 अक्टूबर 2021 को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर दोपहर 2:00 बजे विशाल प्रदर्शन कर हड़ताल नोटिस शासन प्रशासन को दिया जाएगा।

0 Response to "Noida News : मजदूरों की माँगो को लेकर 30 अक्टूबर को सीटू का जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, देखें क्या है माँगे "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article