-->
Noida Congress : कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महाऋषि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में सफाई करने के पश्चात पूजा अर्चना की

Noida Congress : कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महाऋषि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में सफाई करने के पश्चात पूजा अर्चना की

  नोएडा, कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी गिरफ्तारी के समय गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई और बाहर आने के बाद भी लखनऊ की एक दलित बस्ती में झाड़ू लगाई, इससे प्रभावित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी झाड़ू उठा ली है।
 गौतम बुद्ध नगर की कांग्रेस इकाई ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर वैदपुरा में झाड़ू लगा कर साफ सफाई की व पूजा-अर्चना की। 
  जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रियंका गांधी पर सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में अवैध गिरफ्तारी और सत्याग्रह के दौरान कमरे में झाड़ू लगाने को लेकर संकीर्ण मानसिकता से की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा महाऋषि वाल्मीकि मंदिर पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ महाऋषि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में सफाई करने के पश्चात पूजा अर्चना की गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रारंभ से ही दलित और महिला विरोधी मानसिकता के संगठन रहे  है।इसी विचारधारा को मानने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ इसी मानसिकता के शिकार हैं। इसी संकीर्ण मानसिकता के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की विपक्ष की मजबूत आवाज दीदी प्रियंका गांधी जी पर अभद्र टिप्पणी  घरों में झाड़ू के माध्यम से साफ सफाई करने वाली करोड़ों महिलाओं का अपमान मानती है। उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी और महिलाएं योगी आदित्यनाथ के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आने वाले 2022 विधानसभा में दीदी प्रियंका गांधी जी की स्वच्छता अभियान की विचारधारा पर आस्था जताते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
 इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर, दिनेश शर्मा, हेमचंद्र नागर,आर बी शर्मा,वसील अहमद व अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "Noida Congress : कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महाऋषि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में सफाई करने के पश्चात पूजा अर्चना की"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article