-->
Noida Breaking News : रात में घर लौट रहे वकील की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक

Noida Breaking News : रात में घर लौट रहे वकील की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक

 नोएडा, नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में देर रात वकील निशांत पीलवान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल निशांत को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उने मृत घोषित कर दिया। 
 मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि, प्रारंभिक जांच में हत्या आपसी रंजिश के कारण किये जाने के संकेत मिले है। चार टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है, सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।
 सोमवार रात को गांव में निशांत के किसी जानकार व्यक्ति की मौत हो गई थी। शोक प्रकट करने और परिवार को सांत्वना देने के लिए निशांत उसके घर गए थे। देर रात घर लौटते समय घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनको 2 गोलियां लगी। गोलियां मार कर बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में वकील को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात कुछ लोगों ने निशांत को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तो घरेलू जमीनी विवाद और दूसरा मृतक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद होना बताया जा रहा है। 

0 Response to "Noida Breaking News : रात में घर लौट रहे वकील की गोली मारकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article