-->
Noida Aam Aadmi Party News : आम आदमी पार्टी जिला गौतम बुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा मीटिंग का आयोजन

Noida Aam Aadmi Party News : आम आदमी पार्टी जिला गौतम बुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा मीटिंग का आयोजन

 नोएडा, आम आदमी पार्टी जिला गौतम बुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग का आयोजन हनुमान विहार सेक्टर 49 नोएडा पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय एवं संचालन सलमा खान ने किया।
 समीक्षा मीटिंग में तीनों विधानसभाओं की महिला अध्यक्षों द्वारा अपनी कार्यकारिणी में जोड़ी गई महिला अधिकारियों का परिचय कराया गया। इसके साथ-साथ महानगर महिला टीम द्वारा भी जोड़ी गई पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी महिला प्रकोष्ठ लगातार पूरे जिले में महिलाओं को जोड़ने का कार्य कर रही है। जिसमें अब तक महिला पदाधिकारियों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है। महिला शक्ति द्वारा प्रत्येक विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पक्ष में केजरीवाल की नीतियों को प्रत्येक सेक्टर एवं प्रत्येक गांव के घर-घर में जन जागरण अभियान के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य जारी रहेगा।
 समीक्षा मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले की प्रभारी श्वेता शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनीता चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष नलिनी मल्होत्रा जिला अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय, सलमा खान, किरण त्यागी, लक्ष्मी, सत्तो देवी, कमला, सुधा शर्मा, कमलेश देवी, कश्मीरी विद्या भारती, कल्पना चौहान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "Noida Aam Aadmi Party News : आम आदमी पार्टी जिला गौतम बुद्ध नगर महिला प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा मीटिंग का आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article