-->
Mountaineer Sagar Kasana : महात्मा गांधी जयंती पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना लेह कारगिल की चोटी माउंट कांग यात्से के लिए चढ़ाई शुरू करेंगे

Mountaineer Sagar Kasana : महात्मा गांधी जयंती पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना लेह कारगिल की चोटी माउंट कांग यात्से के लिए चढ़ाई शुरू करेंगे

 गाजियाबाद, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना (Mountaineer Sagar Kasana)  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर से लेह कारगिल क्षेत्र की मारखा घाटी में 20570 फीट ऊंची चोटी माउंट कांग यात्से लेह लद्दाख के लिए चढ़ाई शुरू करेंगे।
 सागर कसाना माउंट कांग यात्से कि ऊंची चोटी से तिरंगा फहराकर देशवासियों को स्वच्छता और जनसंख्या नियंत्रणका संदेश देंगे।  आपको यह भी अवगत करा दें कि सागर कसाना ने पिछले सप्ताह ही हिमाचल प्रदेश की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला पीर पंजाल की माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा फहराकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया था।
 अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना के आवास पर गाजियाबाद के नगर आयुक्त श्री महेंद्र सिंह तंवर ने उनसे मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
 अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने कहा कि मेरी सभी गाज़ियाबाद ( Ghaziabad) शहरवासियों से यह प्रार्थना है कि आप सभी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जिससे सर्वेक्षण 2022 में हमारा शहर साफ हो और सुंदर बनकर प्रदेश में प्रथम अंक हासिल कर सके और जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा करें तथा देश को सुनहरे भविष्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

0 Response to "Mountaineer Sagar Kasana : महात्मा गांधी जयंती पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना लेह कारगिल की चोटी माउंट कांग यात्से के लिए चढ़ाई शुरू करेंगे"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article