-->
Mazdoor Andolan Gurugram : नगर निगम के ठेका सफ़ाई मज़दूरों ने संघर्ष के 51वें दिन जीत हासिल की

Mazdoor Andolan Gurugram : नगर निगम के ठेका सफ़ाई मज़दूरों ने संघर्ष के 51वें दिन जीत हासिल की

 गुड़गाँव, सेक्टर 34, सी-1 में नगर निगम के परिसर में धरने पर बैठे हुए नगर निगम के सफ़ाई ठेका मज़दूरों को आज सोमवार को यानी 51वें दिन जीत हासिल हुई और नगर निगम प्रशासन ने लिखित आश्वासन देते हुए 10 दिन के अन्दर इसे लागू करने का वायदा किया है। 
 माँगों में मज़दूरों की सभी ग्यारह माँगो समेत हड़ताल में शामिल ठेका मज़दूर पर न तो कोई अनुशासनिक कार्यवाही करने और न ही किसी के वेतन से कटौती की माँग को भी मान लिया है। इस तरह उनकी तेरह की तेरह माँगे माँग ली गई। 
 पिछले 51 दिनों से धरने पर बैठे हुए मज़दूरों के नेतृत्व को बातचीत में गुड़गाँव नगर निगम प्रशासन लगातार जुबानी माँगे माने जाने वाली बात दोहरा रहा था, लेकिन मज़दूरों ने 2019 की तरह जुबानी आश्वासन पर इस बार भरोसा करने की बजाये लिखित आश्वासन लेने की ठान ली थी। आख़िर आज 51वें दिन नगर निगम प्रशासन को लिखित आश्वासन कू माँग के आगे झुकना पड़ा है। 

मंच पर नगर निगम प्रशासन के अधिकारी ने लिखित पत्र दिया और साथ में यह भी घोषणा की नगर निगम प्रशासन ने एक कमेटी बनाई है जिसमें मज़दूर के नेतृत्व के तीन लोगों को ले लिया गया है ताकि उनकी देखरेख में माँगों पर कार्यवाही हो सके। 

 मजदूरों ने बताया कि, फ़िलहाल हमे लिखित आश्वासन की कोई प्रति या फोटो प्राप्त नहीं हो सकी है, जैसे ही मिलती है उसे सार्वजनिक तौर पर शेयर दिया जायेगा। 

 ज्ञात रहे कि गुड़गाँव मज़दूर संघर्ष सीमित (GMSS) तथा ऑटोमोबाइल इण्डस्ट्री काण्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (AICWU) पहले ही लिखित समर्थन कर चुकी है और लगभग एक सप्ताह से संघर्षत ठेका सफ़ाई मज़दूरों के साथ रही। 

माँगपत्र:

1. 15 जून 2021के बाद नगर निगम गुड़गाँव में नये सफ़ाई टेंडर के बाद हटाये गये सफ़ाई कर्मचारियों को वापिस लिया जाये। 

2. 24 मई 2018 से 01 सितम्बर 2019 तक के सफ़ाई कर्मचारियों को हाज़री (अटेंडेंस) के आधार पर निगम नियमित (पैरोल) पर लिया जाये। 

3. सेक्टर 9-ए जोन 01 में सफ़ाई कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा प्रमाणित किया जाये। 2018 से अब तक कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को निगम पैरोल पर लिया जाये। 

4. कच्चे सफ़ाई कर्मचारी जो ठेकेदार के पास कार्यरत है, उनको इ.एस.आई. कार्ड उपलब्ध करवाये जाये और पुराने भविष्य निधि राशि को इ.वी.एफ. में जमा करके लिखत में सूचना दी जाये। 

5. सभी सफ़ाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 1 से 7 तारीख़ के बीच में उनके खाते (अकाउंट) में कर दिया जाये। 

6. सभी सफ़ाई कर्मचारियों को जो चाहे ठेकेदार के हो या निगम पैरोल के हो, सभी को नियुक्ति पत्र दिया जाये। 

7. टेंडर में लिखित नियम व शर्तें (टर्म एण्ड कंडीशन) के अनुसार सभी उपकरण (इक्यूपमेंट) एंव सहायक समाग्री उपलब्ध करवायी जाये। 

8. 2014 से नगर निगम पैरोल कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाये। 

9. वरिष्ठता (सीनियरटी) के हिसाब से योग्य कर्मचारियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया जाये। 

10. 23 मार्च 2020 से अब तक कोरोना के समय में ठेकेदार द्वारा हटाये गये कर्मचारियों को नये टेंडर में नौकरी पर लिया जाये। 

11. निगम द्वारा सभी सफ़ाई कर्मचारियों के पहचान पत्र (आई कार्ड) निगम द्वारा बनाये जायें।

0 Response to "Mazdoor Andolan Gurugram : नगर निगम के ठेका सफ़ाई मज़दूरों ने संघर्ष के 51वें दिन जीत हासिल की"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article