-->
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 : मेजर  ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड के लिए नीरज चोपड़ा व रवि दहिया के साथ 11 खिलाड़ियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 : मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड के लिए नीरज चोपड़ा व रवि दहिया के साथ 11 खिलाड़ियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली , मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021) के लिए ओलम्पियन नीरज चोपड़ा, ओलम्पियन रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज , फुटबॉलर सुनील छेत्री सहित 11 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है।

Major Dhyan  Chand  Khel  Ratna Award 2021
Major Dhyan  Chand  Khel  Ratna Award 2021 

Information About Major Dhyan Chand Khel Ratan Award

 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) खेल के लिये दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है । भारत मे खेल रत्न की शुरुआत 1991-92  में हुई थी। सर्वप्रथम शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को खेल रत्न दिया गया था। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, जिन्होंने 1926 से 1949 तक हाकी खेलते हुए लगभग 400 गोल्ड मेडल प्राप्त किये, उनके नाम पर 2021 में नरेंद्र मोदी सरकार ने खेल रत्न का नाम बदल कर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया। यह पुरस्कार 29 अगस्त खेल दिवस के दिन दिया जाता है।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 Winners List

 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के लिये 11 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है। टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा, कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले रवि दहिया, महिला मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश, फुटबॉलर सुनील छेत्री को नामांकित किया गया है।

Major Dhyan  Chand  Khel  Ratna Award 2021 Winners List
Major Dhyan  Chand  Khel  Ratna Award 2021 Winners List 
  

 टोक्यो पैराओलंपिक में गोल्ड मेडल जिनते वाले निशानेबाज अवनि लेखरा, मनीष नरवाल, भाला फेक खिलाड़ी सुमित अंतिल, बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर और प्रमोद भगत को भी खेल रत्न 2021 के लिये नामांकित किया गया है।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award Formerly Known As

 मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार को 2021 से पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था। मोदी सरकार ने मेजर ध्यानचंद का खेल में अभूतपूर्व योगदान के लिए , देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला लिया। यह फैसला हाल ही में टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए भी लिया गया है, जिन्होंने 41 साल बाद ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award Price Money 

   मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार में खिलाड़ी को सार्टिफिकेट के साथ-साथ 25 लाख की धनराशि दी जाती है। यह अवार्ड खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के अंर्तगत आता है। जिसके अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण आता है।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2020 Winners List

खेल रत्न 2020 पांच खिलाड़ियों को दिया गया था। वह खिलाड़ी थे - क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनिका बत्रा और पैरा एथलीट मारियप्पन थांगवेलु। 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न 2021 (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021) के साथ-साथ 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार की भी घोषणा की गयी है।

1 Response to "Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021 : मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड के लिए नीरज चोपड़ा व रवि दहिया के साथ 11 खिलाड़ियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट"

  1. सर 12 लोगो को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार मिला है पीने 11 ही दिया है

    ReplyDelete

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article