-->
Lucknow News : रॉंग नंबर पर शुरू हुआ इश्क, पति और बच्चे को छोड़ आशिक की तलाश में लखनऊ पहुंची महिला, जानें फिर क्या हुआ

Lucknow News : रॉंग नंबर पर शुरू हुआ इश्क, पति और बच्चे को छोड़ आशिक की तलाश में लखनऊ पहुंची महिला, जानें फिर क्या हुआ

 लखनऊ, किसी ने ठीक ही कहा है कि इश्क सर चढ़कर बोलता है, इस बात को सही साबित करता हुआ एक मामला राजधानी लखनऊ में देखने को मिला है। जहां पर एक महिला अपने आशिक को ढूंढती हुई लखनऊ पहुंच गई। अपने अनजान आशिक की तलाश करती हुई महिला की अपने आशिक से मुलाकात होती इससे पहले पुलिस की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने काउंसलिंग कर महिला को उसके पति के साथ भेज दिया।
 रायबरेली की रहने वाली है महिला
 रायबरेली निवासी महिला को कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन आने के बाद महिला ने रॉंग नंबर कहते हुए फोन काट दिया, लेकिन युवक का बार-बार फोन आने लगा, युवक की बातचीत से महिला युवक से आकर्षित हो गई। बातचीत बड़ी तो महिला ने मिलने का मन जाहिर किया युवक ने अपना पता निगोहा बताया। महिला पर इश्क का खुमार इस तरह चढ़ा कि वह अपने पति और बच्चे को छोड़कर निगोहा पहुंच गई। निगोहा में महिला अपने आशिक की तलाश कर रही थी तभी पुलिस की उस पर नजर पड़ी पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद महिला कि थाने में महिला सिपाहियों ने काउंसलिंग की काउंसलिंग के बाद महिला को उसके पति के साथ वापस भेज दिया गया है।

0 Response to "Lucknow News : रॉंग नंबर पर शुरू हुआ इश्क, पति और बच्चे को छोड़ आशिक की तलाश में लखनऊ पहुंची महिला, जानें फिर क्या हुआ "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article