-->
Lakhimpur Kisan Andolan : आराजी लाईन में भी लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध

Lakhimpur Kisan Andolan : आराजी लाईन में भी लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध

 वाराणसी: रोहनियां/ राजातालाब लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाए जाने के मामले में मनरेगा मज़दूर यूनियन ने आराजी लाईन विकास खंड के राजातालाब, महंगाव, भीमचंडी, टोडरपुर, पयागपुर, नियेशीपुर, आदि गाँवों में प्रदर्शन कर उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
 सोमवार को मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कहा कि सरकार के इशारे पर ही लखीमपुर खिरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाई गई है। काश्तकारों की मौत सोची समझी साजिश है। उन्होंने बताया कि सरकार शुरू से ही किसान विरोधी रही है। यही वजह है कि तीन कृषि कानूनों को सरकार किसानों पर थोप रही है। किसान अपने हितों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं तो सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। जिसका यूनियन विरोध करती है। इस मौके पर सुरेश राठौर, रेनू, मुश्तफ़ा, नेहा, प्रियंका, निशा, रीना, पूजा आदि के शामिल थे।

0 Response to "Lakhimpur Kisan Andolan : आराजी लाईन में भी लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article