-->
Kisan Union Noida : बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 86 वी जयंती भारतीय किसान यूनियन के नोएडा कार्यालय पर मनाई गयी

Kisan Union Noida : बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 86 वी जयंती भारतीय किसान यूनियन के नोएडा कार्यालय पर मनाई गयी

 नोएडा ,किसानों के मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 86 वी जयंती भारतीय किसान यूनियन के नोएडा कार्यालय पर मनाई गयी।
  निवर्तमान सह मीडिया प्रभारी अशोक भाटी सलारपुर नोएडा गौतम बुद्ध नगर ने कहा कि , हवन व पुष्प अर्पित एवं भंडारा कर बाबा की जयंती मनाई गई।
 जिसमें सभी पदाधिकारी  एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत जी के दिखाएं हुए रास्ते पर चलने का प्रण लिया। इसके पश्चात सर्व सम्मति से गौतम बुद्ध नगर में तीनों प्राधिकरणों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करना तथा वादा खिलाफी किये जाने को लेकर, आने वाली 18 अक्टूबर 2021 को गौतम बुद्ध नगर में किसानों की समस्याओं को लेकर तीनो प्राधिकरणों के खिलाफ सड़कों पर बड़ा आंदोलन करके, नोएडा को चक्का जाम किया जायेगा और समस्याओं के समाधान तक आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। युवाओं को रोजगार, आबादियों का निस्तारण, 64% अतिरिक्त मुआवजा, गावों में नक्शा नीति के बहिष्कार, 10% आवासीय भूखंड आदि समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के शोक में मौन रख कर सभा का समापन किया।

0 Response to "Kisan Union Noida : बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 86 वी जयंती भारतीय किसान यूनियन के नोएडा कार्यालय पर मनाई गयी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article