-->
Jewar Breaking News : जेवर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर इनाम घोषित

Jewar Breaking News : जेवर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर इनाम घोषित

 ग्रेटर नोएडा : जेवर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सूचना दी है कि, कमिश्नरेट गौतमबुधनगर के थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को महिला से दुष्कर्म की घटना के संबंध में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 757 / 2021 में नामजद अभियुक्त महेंद्र पुत्र राजेंद्र व तीन अज्ञात हैं। इनमें से नामजद अभियुक्त महेंद्र पुत्र राजेंद्र पर कमिश्नरेट गौतमबुधनगर पुलिस द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया है। उपरोक्त अभियुक्त के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल निम्न सम्पर्क नंबरों पर पुलिस को सूचित करने का कष्ट करें। 8595902551, 9870395052
 पुलिस ने जेवर क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत होने के लगभग 24 घंटे के अंदर पहली गिरफ्तारी कर ली है। देवदत्त उर्फ देवू नाम के अभियुक्त की जो उसी गांव का रहने वाला है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम जुटी हुई है।

0 Response to "Jewar Breaking News : जेवर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर इनाम घोषित"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article