-->
Gurjar Samrat Mihir Bhoj : गुर्जर सम्राट मिहिर भोज मूर्ति प्रकरण में कालिख पोतने के लिये दो लोगो को किया गिरफ्तार,श्याम सिंह भाटी की गिरफ्तारी के लिये दबिश

Gurjar Samrat Mihir Bhoj : गुर्जर सम्राट मिहिर भोज मूर्ति प्रकरण में कालिख पोतने के लिये दो लोगो को किया गिरफ्तार,श्याम सिंह भाटी की गिरफ्तारी के लिये दबिश

 Dadri, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर कालिख पोतने के आरोप में सपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी,सपा नेता प्रशांत भाटी पाली व उसके अन्य लोगो को पुलिस ने लखनऊ टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
 सूत्रों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा आते समय श्याम सिंह भाटी पुलिस की जीप से कूद कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। प्रशांत भाटी पाली व एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।

 श्याम सिंह भाटी की पत्नी ने पुलिस पर लगाया आरोप
 श्याम सिंह भाटी की पत्नी सीमा भाटी ने ट्वीट कर पुलिस पर आरोप लगाया है कि '' मेरे पति श्यामसिंह भाटी का कल से कोई अता पता नहीं है दादरी पुलिस मेरे परिवार व उनको परेशान कर रही है आप सभी से निवेदन है की उनका पता करके मदद करे पुलिस उनके साथ कोई बड़ी वारदात ना कर दे ''
 ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डी सी पी विशाल पांडेय ने बताया कि श्याम सिंह भाटी लखनऊ से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है , पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है,जो उनके साथ थे।

क्या है पूरा मामला
दादरी में 22 सितंबर को योगी आदित्यनाथ ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया था। प्रतिमा के नीचे लगे शिलापट पर सम्राट मिहिर भोज के आगे गुर्जर शब्द न लिखे होने पर गुर्जर समुदाय में भारी नाराजगी थी। हालांकि बाद में गुर्जर शब्द जोड़ दिया गया था।
 श्याम सिंह भाटी ने साथियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर व विधायक तेजपाल नागर व अन्य लोगों के शिलापट पर लिखे नाम पर कालिख पोत दी थी । इसका वीडियो फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य इंटरनेट मीडिया पर जमकर चला था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वीडियो के आधार पर पुलिस को श्याम सिंह भाटी व अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस को पता चला था कि श्याम सिंह अपने कुछ साथियों के साथ लखनऊ जा रहा है। वहा वह सपा के किसी बड़े नेता से मिलने वाला था। पीछाकर पुलिस ने श्याम सिंह और उनके साथियों को लखनऊ टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया। श्याम सिंह की कार में पांच लोग सवार थे , दो का घटना से कोई ताल्लुक नहीं था । पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया , अन्य 3 लोगों को लेकर पुलिस ग्रेटर नोएडा वापस आ रही थी। सूत्र का कहना है कि रास्ते में श्याम सिंह ने सीने में दर्द होने की बात कहकर पुलिस की गाड़ी रुकवाई। जैसे ही पुलिस की गाड़ी धीमी हुई वह कूदकर भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

0 Response to "Gurjar Samrat Mihir Bhoj : गुर्जर सम्राट मिहिर भोज मूर्ति प्रकरण में कालिख पोतने के लिये दो लोगो को किया गिरफ्तार,श्याम सिंह भाटी की गिरफ्तारी के लिये दबिश"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article