-->
Greater Noida News :  टैंक की सफ़ाई करने उतरे 2 मज़दूरों की ज़हरीली गैस से दम घुट कर मौत

Greater Noida News : टैंक की सफ़ाई करने उतरे 2 मज़दूरों की ज़हरीली गैस से दम घुट कर मौत

 कासना, ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-5 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में टैंक की सफाई करने उतरे दो मज़दूरों पंकज (22) और रामभेष (26) की जहरीली गैस के कारण मौत हो गयी। ठेकेदार ने मज़दूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिये थे। टैंक के अन्दर जाने पर जब मज़दूरों को इसकी ज़रूरत महसूस हुई तो उन्होंने सुरक्षा उपकरणों की माँग की, लेकिन ठेकेदार ने बताया कि टैंक में से 7-8 बार पानी निकलवाया जा चुका है। उन्हें केवल कचरे की सफ़ाई करनी है। 
मज़दूरों ने इस पर भरोसा कर लिया। ज़्यादा अन्दर जाने पर वह बेहोश होकर गिर पड़े। दूसरे मज़दूरों ने किसी तरह उन्हें निकालकर अस्पताल पहुँचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने फ़ैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। परिवार को श्रम विभाग ने फ़ैक्ट्री मालिक से 17 लाख का मुआवज़ा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। 

 रामभेष की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी और पंकज अभी कुंवारा था। रिश्ते में रामभेष पंकज का मौसा था। एक साथ दो मौतों से परिजन सदमे में हैं। ठेकेदार ने टैंक की सफाई के लिए 6 हजार रुपये देने की बात की थी। मजदूरों ने ठेकेदार से जरूरी सुरक्षा के उपकरण देने के लिए बोला, लेकिन ठेकेदार ने ऐसा नही किया। यदि ठेकेदार ने उनकी बात मानकर उन्हें मास्क और ज़रूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवा दिये होते तो आज वह भी ज़िन्दा होते। ग्रेटर नोएडा में पहले भी ज़हरीली गैसों के कारण मज़दूरों की मौत होती रही है। यदि मज़दूरों को सुरक्षा उपकरणों की सुविधा दी जाये तो ऐसी मौतों को टाला जा सकता है।


0 Response to "Greater Noida News : टैंक की सफ़ाई करने उतरे 2 मज़दूरों की ज़हरीली गैस से दम घुट कर मौत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article