-->
Ghaziabad News: पथिक जनशक्ति पार्टी का लगातार बढ़ रहा जनाधार, मिशन 2022 उत्तर प्रदेश की तैयारी की तेज

Ghaziabad News: पथिक जनशक्ति पार्टी का लगातार बढ़ रहा जनाधार, मिशन 2022 उत्तर प्रदेश की तैयारी की तेज

 मोदीनगर, पथिक जनशक्ति पार्टी की विचारधारा और भावी योजना के तहत उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष  राजवीर पीलवान के नेतृत्व में मोदीनगर विधानसभा जिला गाजियाबाद के गांव भटजन, पलौता व डीलना में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए।

इन कार्यक्रमों में  क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने पार्टी के विचारों से सहमत होकर, पथिक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ली।
 प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर पीलवान ने मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र नागर, युवा अध्यक्ष विनीत बैंसला व अनिल बैंसला, सुमित आदि कार्यकर्त्ताओं से मिलकर मिशन फतह 2022 उत्तर प्रदेश की तैयारियों का जायजा लिया तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

 इस दौरान कार्यकारणी सदस्य रामेश्वर जी, सहारनपुर मण्डल प्रभारी प्रदीप बैंसला, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सचिन बैंसला व बागपत जिला युवा अध्यक्ष अजीत बैंसला उपस्थित रहे।

0 Response to "Ghaziabad News: पथिक जनशक्ति पार्टी का लगातार बढ़ रहा जनाधार, मिशन 2022 उत्तर प्रदेश की तैयारी की तेज"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article