-->
Dadri Breaking News : एक तरफा प्यार में लड़की को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक की मौत

Dadri Breaking News : एक तरफा प्यार में लड़की को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक की मौत

 दादरी, दादरी रेलवे रोड पर 2 दिन पहले एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की को गोली मार दी थी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी, लेकिन लड़का को ईलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया था। अब ईलाज के दौरान लड़के की भी मौत हो गयी है।
क्या है पुुुरा मामला
 दादरी रेेेलवे रोड से मंगलवार को अपनी बहन के साथ युवती मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही थी। रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दादरी गौतम पूरी निवासी सिरफिरे आशिक़ ने उन्हें रोक लिया और कुछ बात करने लगा, लेकिन उसे नजरअंदाज कर युवती आगे जाने लगी। तभी उस युवक ने लड़की को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और युवक को दिल्ली रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गयी।
  पुलिस ने बताया कि युवक और युवती पहले एक ही मोहल्ले में रहते थे, लेकिन अब युवती का परिवार दूसरी जगह शिफ्ट हो चुका था। युवक, युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती का रिश्ता तय हो चुका था और फरवरी में शादी थी।

0 Response to "Dadri Breaking News : एक तरफा प्यार में लड़की को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक की मौत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article