-->
Congress Uttar Pradesh : प्रियंका गाँधी ने गोरखपुर की रैली में लोगो को सम्बोधित करते हुए की बड़ी घोषणा

Congress Uttar Pradesh : प्रियंका गाँधी ने गोरखपुर की रैली में लोगो को सम्बोधित करते हुए की बड़ी घोषणा

 उत्तर प्रदेश, गोरखपुर के चंपा देवी पार्क की रैली में कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए 3 प्रतिज्ञा जनता के बीच ली।
 
 उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की सरकार बनने पर - 

1- महिलाओं के लिए हर साल 3 सिलेंडर मुफ्त!
2- सरकारी बसों की यात्रा फ्री!
3- आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए 10,000 रू/माह के मानदेय की घोषणा की!

 प्रियंका गांधी ने कहा कि मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। निषादों को नदियों के संसाधनों व मत्स्यपालन का हक दिया जाएगा!

उन्होंने गोरखपुर में गुरु मछेंद्रनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना करने की भी घोषणा की ।
 प्रियंका गांधी ने कहा कि ,भाजपा की राजनीति जनता को पीड़ा देने और जनता पर प्रहार करने की राजनीति है।
कांग्रेस पार्टी ने उप्र की जनता के लिए प्रगति और परिवर्तन की प्रतिज्ञाएं की हैं। 20 लाख सरकारी नौकरी, किसानों का कर्ज माफ, गेहूं-धान का दाम 2500 और गन्ने का 400, 10 लाख तक मुफ्त इलाज, आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए हर परिवार 25000 रू, महिलाओं को 40% टिकट और लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी की घोषणा की।

0 Response to "Congress Uttar Pradesh : प्रियंका गाँधी ने गोरखपुर की रैली में लोगो को सम्बोधित करते हुए की बड़ी घोषणा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article