-->
Chandra Shekhar Azad ASP : बहुजन भाईचारा बनाओ रैली मेरठ से चंद्रशेखर आजाद ने किया चुनावी शंखनाद

Chandra Shekhar Azad ASP : बहुजन भाईचारा बनाओ रैली मेरठ से चंद्रशेखर आजाद ने किया चुनावी शंखनाद

 मेरठ, आजाद समाज पार्टी की बहुजन भाईचारा बनाओ रैली मेरठ में आयोजित हुई। इस जनसभा में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और आगरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए । जनसभा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का पार्टी के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

 पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद ने मेरठ से 2022 विधानसभा चुनावो का शंखनाद किया।
 चन्द्रशेखर ने मौलाना कलीम सिक्की की धर्मांतरण मामले में गिरफ्तारी को सरकार की साजिश बताया, जिससे दो समुदाय आपस मे बँट जाए और इससे चुनाव में धुर्वीकरण किया जा सके।
इनके अलावा चन्द्रशेखर आज़ाद ने कृषि क़ानूनों की वापसी, चमार रेजिमेंट बने, ओबीसी की जनगणना जैसे मुद्दों के लिए सरकार पर निशाना साधा।
 इस जनसभा में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सभी सदस्य और मंडल प्रभारी, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष, संगठन मंत्री और रविन्द्र भाटी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, बुलंदशहर से मेरठ मंडल प्रभारी वीर सिंह गौतम, कोर कमेटी सलमू सैफी, आजाद समाज पार्टी काशीराम बुलन्दशहर के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धयंक सिंह और बुलंदशहर के जिला मीडिया प्रभारी दिलावर सिंह के साथ साथ विधानसभा से विधानसभा अध्यक्ष, सचिव, संगठन मंत्री एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "Chandra Shekhar Azad ASP : बहुजन भाईचारा बनाओ रैली मेरठ से चंद्रशेखर आजाद ने किया चुनावी शंखनाद"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article