-->
BJP Noida : भाजपा किसान मोर्चा नोएडा ने आयोजित की ग्राम किसान चौपाल

BJP Noida : भाजपा किसान मोर्चा नोएडा ने आयोजित की ग्राम किसान चौपाल

 नोएडा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
  इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में नोएडा सेक्टर 41 स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया गया।
  ग्राम किसान चौपाल में मुख्य अतिथि राम कुमार नागर क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, गणेश जाटव और जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।   मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्राम किसान चौपाल को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमवीर अवाना ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि कानून के तीनों बिल को किसानों को समझाया और कहा कि यह तीनों बिल किसानों के हित में है और सरकार की योजनाओं के बारे में किसानो को जागरूक किया।इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद शर्मा और जिला महामंत्री घनश्याम यादव सहित सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष  सहित पूरी टीम एवम अटल बिहारी बाजपाई मंडल के मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह उपस्थित रहे।

0 Response to "BJP Noida : भाजपा किसान मोर्चा नोएडा ने आयोजित की ग्राम किसान चौपाल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article