-->
Aryan Khan Drugs Case Bail : आर्यन खान को मिली बेल, बेल मिलने के बाद शाहरुख खान ने क्या किया

Aryan Khan Drugs Case Bail : आर्यन खान को मिली बेल, बेल मिलने के बाद शाहरुख खान ने क्या किया

 मुंबई, क्रूज ड्रग्स केस में जब 24 दिन बाद बेटे आर्यन को जमानत मिली तो शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
 शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्रूज ड्रग्स केस में जमानत  मिल गई है। आर्यन को पूरे 24 दिन बाद जमानत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने तीन दिन की लगातार सुनवाई के बाद आर्यन समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी।

शाहरुख यह खबर सुनकर फूले नहीं समाए। जो मुस्कान पिछले 26 दिनों से उनके चेहरे से गायब थी, वह मुस्कान एक बार उनके चेहरे पर लौट आई है। बेटे आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख की पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में शाहरुख, वकील सतीश मानशिंदे और उनकी लीगल टीम के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख मुस्कुराते दिख रहे हैं।

यह मुस्कुराहट कितनी अनमोल है, खुद शाहरुख से बेहतर कोई नहीं जानता होगा। आर्यन के साथ-साथ ये 24 दिन उनके पिता शाहरुख के लिए भी बहुत ही मुश्किल भरे रहे। उन्होंने अपने लाडले को बाहर निकालने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।

0 Response to "Aryan Khan Drugs Case Bail : आर्यन खान को मिली बेल, बेल मिलने के बाद शाहरुख खान ने क्या किया"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article