-->
Arvind Kejriwal News : दिल्ली के मुख्यमंत्री ने LG को पत्र लिख छठ पूजा की अनुमति की माँग की

Arvind Kejriwal News : दिल्ली के मुख्यमंत्री ने LG को पत्र लिख छठ पूजा की अनुमति की माँग की

 दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उप राज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) को पत्र लिख कर छठ पूजा की अनुमति देने माँग की है।
दिल्ली के CM ने पत्र में लिखा है कि, दिल्ली के लोग बड़ी ही आस्था के साथ हर साल छठ पूजा मनाते हैं। यह त्यौहार हमारी वैदिक आर्य संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, समृद्धि आदि सुखों का लाभ होता है।

दिल्ली में पिछले तीन महीनों से कोविड महामारी नियंत्रण में है। मेरा विचार है कि हमें कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए छठ पूजा मनाने की अनुमति देनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि पड़ोसी राज्यों ने भी अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उचित प्रतिबंधों के साथ छठ पूजा मनाने की अनुमति दी है। मेरा आपसे अनुरोध है कि यथा शीघ्र डीडीएमए की बैठक बुलाकर छठ पूजा समारोह के आयोजन की अनुमति प्रदान करें।

0 Response to "Arvind Kejriwal News : दिल्ली के मुख्यमंत्री ने LG को पत्र लिख छठ पूजा की अनुमति की माँग की"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article