-->
AAP Uttar Pradesh News : अरविंद केजरीवाल का उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरा, शाम को जाएंगे अयोध्या

AAP Uttar Pradesh News : अरविंद केजरीवाल का उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरा, शाम को जाएंगे अयोध्या

 उत्तर प्रदेश, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम को अयोध्या आएंगे। यहां वह सरयू नदी के तट पर होने वाली आरती में भी शामिल होंगे। 
रामनगरी में ही वह रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मंगलवार को केजरीवाल हनुमानगढ़ी जाएंगे, उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह पत्रकार वार्ता करेंगे। इस दौरान केजरीवाल अयोध्या में आम आदमी पार्टी की ओर से बड़े चुनावी वायदे कर सकते हैं। सोमवार सुबह अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे।

 आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विस चुनाव प्रचार अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं में पार्टी संयोजक के दौरे को लेकर भारी उत्‍साह है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को रामलला और बजरंगबली का दर्शन करेंगे। वह रामनगरी में ही मीडिया से भी रूबरू होंगे। रामराज्य को पूरी दुनिया में आदर्श शासन माना जाता है। दिल्ली की सरकार रामराज्य की अवधारणा को वर्तमान में साकार करने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत वहां लोगों को बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं निश्शुल्क उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इसी कारण से दिल्ली सरकार की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यूपी में भी हमने फ्री बिजली देने का वादा किया है। इस वादे को हम साकार कर सकें, इसके लिए इन दिनों पूरे प्रदेश में फ्री बिजली अभियान जारी है। इसको अब तक लाखों लोगों का समर्थन मिल चुका है। केजरीवाल का दौरा इस अभियान को और तेजी देने का काम करेगा। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता पार्टी संयोजक के दौरे को लेकर उत्‍साहित हैं।

0 Response to "AAP Uttar Pradesh News : अरविंद केजरीवाल का उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरा, शाम को जाएंगे अयोध्या"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article