-->
AAP Noida : आम आदमी पार्टी का लगातार बढ़ रहा जनाधार, नोएडा विधानसभा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

AAP Noida : आम आदमी पार्टी का लगातार बढ़ रहा जनाधार, नोएडा विधानसभा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

 नोएडा, गौतम बुद्ध नगर की नोएडा विधानसभा के सेक्टर 31 में विक्रम प्रधान के आवास पर आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। 
 इस बैठक में आप के नेताओं ने सेक्टर वासियों के साथ जनसंवाद किया, इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के द्वारा दिल्ली में किये कार्यों एवं आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गो एवं सेक्टर वासियों ने नोएडा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी पंकज अवाना को जीत का आशीर्वाद दिया और आम आदमी पार्टी को हर प्रकार से सहयोग एवं समर्थन करने का भरोसा दिया है।

 इस अवसर पर जिला महासचिव संजीव निगम ,विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, पूर्वांचलविंग जिलाध्यक्ष शंकर चौधरी,जिला सचिव हर्षित श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी के जय किशन जैसवाल, वीरेन चौधरी ,कपिल यादव आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "AAP Noida : आम आदमी पार्टी का लगातार बढ़ रहा जनाधार, नोएडा विधानसभा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article