-->
SPA UP : उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा का समाजवादी शिक्षक सभा में विलय

SPA UP : उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा का समाजवादी शिक्षक सभा में विलय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज समाजवादी शिक्षक सभा के समक्ष उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा ने समाजवादी शिक्षक सभा में विलय किया। 
    उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा के पदाधिकारियों सहित दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। प्रमुख रूप से सर्वश्री नरेन्द्र सिंह यादव प्रदेश संयोजक, महेश कुमार सिंह महामंत्री, शिवाकान्त संगठन मंत्री, प्रदीप सिंह सह संयोजक, मोहित यादव, डाॅ0 अभिषेक दुबे, लल्लन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, अमर त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, डाॅ0 अभिषेक मिश्रा, डाॅ0 रजनीश यादव, शिवेन्द्र सिंह, योगेश वर्मा एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने सपा की सदस्यता ली। 
    समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये सदस्य जिला पंचायत प्रयागराज श्रीमती सुमन पुत्री पूर्व सांसद श्री पकौड़ी लाल कौल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

0 Response to "SPA UP : उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा का समाजवादी शिक्षक सभा में विलय"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article