-->
SPA Noida : सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा का नोएडा पहुँचने पर हुआ स्वागत

SPA Noida : सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा का नोएडा पहुँचने पर हुआ स्वागत

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में  संविधान बचाओ संकल्प यात्रा गौतम बुद्ध नगर पहुँची।
 समाजवादी पार्टी के सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर अधिवक्ता सभा जिला कमेटी ने संविधान बचाओ संकल्प यात्रा का स्वागत किया । इस अवसर पर एडवोकेट अजय चौधरी ने सभा को  सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का संविधान  व लोकतंत्र खतरे मे है,बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के संविधान ने हमे जीवन जीने के लिए सम्पूर्ण अधिकार दिये हैं, भाजपा उस संविधान को बदलकर देश मे मनुस्मृति लागू करना चाहती है ओर कहा कि अधिवक्ता, समाज को नई दिशा दिखाता है इतिहास गवाह है कि अधिवक्ताओ की राजनीति मे सदैव मुख्य भूमिका रही है ।संविधान की सुरक्षा के लिए लोकतंत्र को बचाना बहुत जरुरी है ओर लोकतंत्र तभी बचेगा जब हम चुनाव मे धर्म ,जाति , गौत्र , मन्दिर, मस्जिद, रुपया , शराब,आदि मुद्दो का बहिस्कार करेंगे और   चुनावों मे रोजगार , शिक्षा ,चिकित्सा आदि जन मुद्दों की चर्चा करने का संकल्प लेंगे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार , राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी , जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान  ,श्याम सिंह भाटी , सुन्दर भाटी ,मुकेश शिसोदिया, उपदेश नागर ,डी एस भडाना , रजनीश यादव ,जी एल यादव , नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कैलाश यादव , संजय खान, रवींद्र , सुमित , विकास भनोता , विक्रम तोंगड़, अब्दुल हमीद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

0 Response to "SPA Noida : सपा की संविधान बचाओ संकल्प यात्रा का नोएडा पहुँचने पर हुआ स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article