-->
PM Modi : BJP का प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, किसान-जवान सम्मान समारोह

PM Modi : BJP का प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, किसान-जवान सम्मान समारोह

 सेक्टर-51 स्तिथ आनंदी फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन अभियान का आयोजन किया गया।
  इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसान जवान सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिससे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर उपस्थित रहे।
  मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने उपस्थित किसानों एवं पूर्व सैनिकों को देश व प्रदेश सरकारों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद राज्य सभा एवं सदन के उप सभापति प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र नागर ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। समारोह में किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, जिला प्रभारी बसन्त त्यागी , भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता , किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना , जिला महामंत्री उमेश त्यागी ,  गणेश के साथ समस्त वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे। 
इस समारोह का आयोजन गौतम बुद्ध नगर ज़िले की किसान मोर्चा महानगर की टीम ने किया।

Related Posts

0 Response to "PM Modi : BJP का प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, किसान-जवान सम्मान समारोह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article