-->
NGO Noida : मजदूर बस्ती सेक्टर- 62, नोएडा पर गरीब, मजदूर, जरूरतमंद लोगों को हुआ कपड़ा वितरण

NGO Noida : मजदूर बस्ती सेक्टर- 62, नोएडा पर गरीब, मजदूर, जरूरतमंद लोगों को हुआ कपड़ा वितरण

 नोएडा, गरीब, मजदूर, जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी दीदी की रसोई की अध्यक्ष रितु सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, दीदी की रसोई की वरिष्ठ पदाधिकारी सरिता चंद, आशा गुप्ता, जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष चंदा बेगम आदि टीम ने आज फिर बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर- 62, नोएडा के पास मजदूर/ झुग्गी बस्ती में सैकड़ों गरीब मजदूर जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया।
 इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि दीदी की रसोई टीम का हमेशा लगातार प्रयास रहता है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें, इसके लिए हम लगातार खाना, कपड़ा व अन्य जरूरत का सामान वितरण करने का कार्यक्रम करते रहते हैं। और यह प्रयास हमारा आगे भी निरंतर जारी रहेगा। और इसका धीरे-धीरे विस्तार भी किया जाएगा।

0 Response to "NGO Noida : मजदूर बस्ती सेक्टर- 62, नोएडा पर गरीब, मजदूर, जरूरतमंद लोगों को हुआ कपड़ा वितरण"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article