-->
Kisan Andolan UP : संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का लखनऊ में गठन

Kisan Andolan UP : संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का लखनऊ में गठन

लखनऊ: संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का गठन आज लखनऊ में ज्ञान विज्ञान भवन में बैठक के दूसरे दिन किया गया।
जिसमें 85 किसान संगठनों ने भाग लिया। आंदोलन को चलाने के लिए तीन सदस्यीय संयोजक समिति का गठन किया गया।जिसमें गाजीपुर बॉर्डर संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड डीपी सिंह,भाकियू के उपाध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा,व तराई संगठन के अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क चुने गए।
   संयुक्त मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद की तैयारी के कार्यक्रम बनाये।संयुक्त मोर्चा के 9 सदस्यीय टीम में से कामरेड अशोक दवाले व दर्शन पाल सिंह बैठक में उपस्थित रहे व बैठक का दिशानिर्देशन किया।

0 Response to "Kisan Andolan UP : संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का लखनऊ में गठन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article