-->
Kisan Andolan Bihar : गाजीपुर बार्डर पर बिहार के किसानों ने निकाला जुलूस

Kisan Andolan Bihar : गाजीपुर बार्डर पर बिहार के किसानों ने निकाला जुलूस

दिल्ली,3 सितंबर को गाजीपुर बोर्डर पर बिहार से आये लगभग 500 किसानों के जत्थे ने संयुक्त किसान मोर्चा और बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले, राष्ट्रीय झंडा और लालझंडा के साथ जुलूस निकाला।
जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवले, महामंत्री  हन्नान मोल्ला, संयुक्त मंत्री नंद किशोर शुक्ला, वीजू कृष्णन, वित्त सचिव पी. कृष्णा प्रसाद और बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष ललन चौधरी, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, संयुक्त मंत्री अरुण कुमार, श्याम भारती, कोषाध्यक्ष राम जतन सिन्हा और हर जिले के किसान कर रहे थे।
 
महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही, जूलूस के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से  मुख्य संबोधन हन्नान मोल्ला का हुआ, इसके अलावा वीजू कृष्णन, ललन चौधरी  और विनोद कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। जूलूस और सभा में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

0 Response to "Kisan Andolan Bihar : गाजीपुर बार्डर पर बिहार के किसानों ने निकाला जुलूस"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article