-->
Kanpur UP : मृतक व्यापारी के परिजनों से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया व भाजपा सरकार पर लगाये आरोप

Kanpur UP : मृतक व्यापारी के परिजनों से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया व भाजपा सरकार पर लगाये आरोप

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक व्यापारी मनीष गुप्ता के परिजनों से कानपुर में मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहाँ,पुलिस की जिम्मेदारी है लोगों को सुरक्षा करे, लेकिन उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पुलिस सुरक्षा नहीं कर रही है पुलिस लोगों की जान ले रही है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस का ऐसा व्यवहार किसी की सरकार में देखने को नहीं मिला। बाबा मुख्यमंत्री होने के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है। सरकार द्वारा कार्रवाई हुई होती तो मनीष गुप्ता को आज अपनी जान नहीं गंवाना पड़ता।

झांसी में भी ऐसी घटना हुई थी पुष्पेंद्र यादव की जिसमें पुलिस ने जान ले ली थी।

पुलिस लगातार भाजपा की सरकार में लूट और हत्या में शामिल है। यह तभी संभव है जब सरकार की नियत साफ ना हो। सरकार की पहले दिन से कानून व्यवस्था पर नियत साफ नहीं रही है। सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ भाजपा सरकार में हो रही है सबसे ज्यादा नोटिस एनएचआरसी ने दिए हैं।

समाजवादी पार्टी की मांग है कि इसकी जांच सिटिंग जज हाई कोर्ट के द्वारा हो, उनकी मॉनिटरिंग में घटना की जांच हो जो दोषी अधिकारी हैं, जो दोषी सिपाही है या और संबंधित लोग हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। परिवार की दो करोड़ की मदद होनी चाहिए और मृतक की पत्नी,बच्चों और उनके बुजुर्ग माता-पिता का क्या होगा, उनके परिवार का क्या होगा उनका घर कैसे चलेगा। इसलिए सरकार को ₹2 करोड़ देकर मदद करनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी भी 20 लाख रुपए से पीड़ित परिवार की मदद करेगी। जब आप पुलिस और डीएम से गलत काम कर कराओगे तब अंजाम यही होगा। पुलिस और अधिकारियों पर इसीलिए कार्रवाई नहीं हो रही है क्योंकि सरकार ने इन्हीं से गलत काम कराएं हैं।

जिन्होंने यह घटना की है यह मामूली लोग नहीं है मुझे जानकारी मिली है कि उन्नाव में भी इसी प्रकार की घटनाएं हुई हैं गोरखपुर में भी इसी प्रकार की घटना हुई है।

समाजवादी पार्टी पूरी तरह से परिवार के साथ हैं और मुझे उम्मीद है कि जिस दिन यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगा उस दिन पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और उदाहरण बनेगा कि इस  तरीके की घटना ना हो।

0 Response to "Kanpur UP : मृतक व्यापारी के परिजनों से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया व भाजपा सरकार पर लगाये आरोप"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article