-->
Gurjar Samrat Mihir Bhoj : 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा गुर्जर समाज,आज की पंचायत में लिया फैसला

Gurjar Samrat Mihir Bhoj : 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा गुर्जर समाज,आज की पंचायत में लिया फैसला

 आज गुर्जर समाज की दादरी में होने वाली पंचायत को लेकर प्रशासन ने दादरी को छावनी में तबदिल कर दिया। दादरी आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात थी, लेकिन हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुर्जर नेता सुबह से ही आने शुरू हो गये,जिन्हें जगह-जगह पुलिस द्वारा रोका जाने लगा। 
जो जहाँ पर रोका गया वो वही पर बैठ कर विरोध करने लगे,जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लेकर जाने लगी।
 बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग दादरी के पास के गाँव चिटहरा में एकत्र होने लगे,जहाँ से दादरी के पंचायत स्थल मिहिर भोज कॉलेज के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा नही जाने देने पर, वही पर चिटहरा में पंचायत शुरू हो गयी,जिसमे धीरे-धीरे 20,000 से भी अधिक की भीड़ एकत्र हो गयी और गुर्जर समाज के नेता चैयरमैन बिजेंद्र भाटी,रविन्द्र भाटी, मुखिया गुर्जर, अवतार सिंह भड़ाना,फकीरचंद नागर, सतबीर नागर,इन्द्र प्रधान, श्याम सिंह भाटी,कपिल देव गुर्जर,जगबीर नम्बरदार आदि ने पंचायत को संबोधित किया और सभी ने गुर्जर सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा से भाजपा द्वारा गुर्जर शब्द हटा कर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनावरण करने की निंदा की।
 चिटहरा से पुलिस ने लोगो को गिरफ्तार किया और पुलिस लाइन लेकर गयी, वहाँ पर गुर्जर समाज के नेताओं ने पंचायत की l
 पंचायत में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पास किए गए l
1. मिहिर भोज कॉलेज में लगी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाएगा l
2.प्रतिमा पर लगे शिलापट को हटाकर दूसरा शिलापट लगाया जाएगा जिस पर लिखा होगा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज l
3.आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा l
   इन तीनों प्रस्तावों को लागू करने के लिए एक  राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से श्री अंतराम तवर गुड़गांव,श्री रणवीर चंदीला फ़रीदाबाद, डॉक्टर रूप सिंह राजस्थान, मुखिया गुर्जर, राजकुमार भाटी, बाबू सिंह आर्य,फ़क़ीरचंद नागर, रविंद्र भाटी, नरेंद्र गुर्जर, डॉक्टर महेंद्र नागर, इंद्र प्रधान, नवीन भाटी एडवोकेट, श्याम सिंह भाटी एडवोकेट, प्रदीप वर्मा सहारनपुर, संजय प्रधान शामली, प्रवेश गुर्जर सहारनपुर, मैनपाल चौहान शामली, धर्मेंद्र भाटी एडवोकेट, प्रमोद गुर्जर मेरठ, सुशील प्रधान, मनवीर भाटी बिसरख, पप्पू प्रमुख दादरी, विकास भाटी घरबरा, रेखा गुर्जर, सरगम लोहिया, बबीता कराहना, ममता भाटी, दीपक नागर, आलोक नागर, राधाचरण भाटी, विपिन नागर आदि को रखा गया है l

2 Responses to "Gurjar Samrat Mihir Bhoj : 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा गुर्जर समाज,आज की पंचायत में लिया फैसला"

  1. Every Gujjar should be ready to protect his honor and our ancestors. I appeal to all my brother, sister, children &respected Sardar of community that we should do something new against this dishonour. So that our next generation must read a .lesson.veer guitar king jai

    ReplyDelete

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article