-->
Eastern Peripheral Expressway Dadari : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कट देने को लेकर बैठक

Eastern Peripheral Expressway Dadari : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कट देने को लेकर बैठक

 दादरी, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बम्बाबड़ गाँव के समीप कट देने को लेकर पहले से ही क्षेत्रवासी आवाज उठाते रहे है। यही मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी विषय को लेकर आज दुजाना मे ब्लॉक प्रमुख अप्रीतकौर व मास्टर ओमपाल प्रधान के दुजाना स्थित कार्यालय पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्य्क्षता चरण सिंह नागर ने की व संचालन मास्टर भूपेन्द्र नागर ने किया। 
    पंचायत को प्रमुख ओमपाल प्रधान,महेन्द्र आर्य,डॉ अशोक नागर,पवन बब्ली,मास्टर मौजीराम,इलमचन्द नागर,भूपेन्द्र मास्टर आदि लोगो ने संबोधित किया। 
    महेन्द्र आर्य व डॉ अशोक नागर ने कहा कि 2019 मे पेरिफेरल के निर्माण के समय यह कहा गया था कि निर्माण में देरी हो रही है इसलिए प्रस्तावित सभी कट बाद मे दे दिए जायगे,किंतु आज तक भी कोई कट नही दिया गया है। जिसके कारण आसपास के गाँव के लोगो को आवागमन मे समस्या आ रही है। इसके लिए अब आर पार की लड़ाई लड़ी जायगी।
     मास्टर भूपेन्द्र नागर ने कहा कि कट देने पर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ेगी जिससे टोलटैक्स के रूप मे राजस्व भी सरकार को ही प्राप्त होना है। अतः इस एक्सप्रेस वे पर प्रस्तावित सभी कट बहाल किये जाय। इसमें सरकार या हाइवे ऑथॉरिटी को कोई नुक्साम नही है।
   मास्टर मौजीराम ने कहा कि इस मुहिम के लिए गाँव गाँव जाकर समितियां बनाई जायेगी व इस मुहिम को आगे बढ़ाया जायेगा।
    ब्लॉक प्रमुख ओमपाल प्रधान व पवन नागर बब्ली ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनसे जो भी मदद इस विषय पर क्षेत्रवासियों की की जा सकती है  उसके लिए वो हमेशा तैयार है।
    ओमपाल प्रधान ने कहा कि यह विषय जन हित व क्षेत्र हित से जुड़ा हुआ है इसलिए वो उच्च अधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच इस मांग को रखेगे।
पंचायत में दुजाना,कचेडा,बम्बाबड़,बादलपुर,कल्दा,इनायतपुर गाँवो के प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
    इसी मांग को लेकर अगली बैठक 19 सितंबर को बम्बावड गाँव मे की जायेगी।

0 Response to "Eastern Peripheral Expressway Dadari : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कट देने को लेकर बैठक"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article