-->
Dadri : युवा भारत दादरी ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया

Dadri : युवा भारत दादरी ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया

 युवा भारत दादरी, दिल्ली एनसीआर के तत्वाधान में जिला प्रभारी दिनेश कुमार के संयोजन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा, विशिष्ट अतिथि पंडित आशीष वत्स क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा , रोहित कौशिक प्रांतीय प्रभारी युवा भारत, टीकाराम सहराज्यप्रभारी किसान सेवा समिति रहे।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता जगभूषण गर्ग वरिष्ठ समाज सेवी दादरी ने की।
 कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में अग्रणी हरीश भाटिया योग शिक्षक एवं समाजसेवी, खिलाड़ियों में मार्शल आर्ट से दिल कुमार,एवं शुभ नागर, अध्यापकों में योगेश अग्रवाल ,समाज सेवा में जगभूषण गर्ग एवं नीरज भाटी  तथा कृषि के क्षेत्र में कबड्डी खेलो के खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभाओं का सम्मान शील्ड देकर एवं अंग वस्त्र पहना कर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन  सुमित तोमर सदस्य जिला कार्यकारिणी युवा भारत, पवन भाटी जिला मीडिया प्रभारी ने किया।
कार्य कर्म में जिला से प्रदीप शर्मा भारतस्वाभिमान, संजीव प्रेमी किसान सेवा समिति ,पवित्रा महिला योग समिति से सहयोगी रहे।
कार्यक्रम में संजीव शर्मा  युवा भारत, अमित मिश्रा ,जितेंद्र , राहुल खारी तथा अनेको योग शिक्षक एवं युवाओं ने भाग लिया।

0 Response to "Dadri : युवा भारत दादरी ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article