-->
ASP : आज़ाद समाज पार्टी की अलीगढ़ मंडल समीक्षा बैठक

ASP : आज़ाद समाज पार्टी की अलीगढ़ मंडल समीक्षा बैठक

 अलीगढ़, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) एवं भीम आर्मी की मंडल स्तरीय बैठक अलीगढ़ मंडल कार्यालय पंचम विहार कॉलोनी, नगला मानसिंह, एटा चुंगी कमालपुर बाईपास रोड, अलीगढ़ पर हुई |
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार चित्तौड़  (प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.) एवं चौधरी महेंद्र सिंह (पूर्व मंत्री उ.प्र. एवं सदस्य - राष्ट्रीय कोर कमेटी आ.स.पा.) उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य
1) गांव - नगला रंजीता, थाना - अकराबाद, जनपद - अलीगढ़
2) गांव - भूड़ की नगरिया, थाना - हरदुआगंज, जनपद - अलीगढ़
3) गांव - सफीपुर, थाना - छर्रा, जनपद - अलीगढ़
4) गांव नंदे नगला, जनपद - काशीराम नगर
5) गांव - भूलगड़ी, जनपद - हाथरस 
 में दलित बेटियों के साथ हुई बलात्कार एवं हत्या की घटना में पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने, उन्हें न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के मकसद से दिनांक : 23-09-2021 को एड. चंद्रशेखर आजाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष आ.स.पा.) के अलीगढ़ आगमन को लेकर हुई | 
इस बैठक में एड. चंद्रशेखर आजाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष आ.स.पा) की नीतियों से प्रभावित होकर चौधरी अयान खान ( सदस्य - राज्य सलाहकार बोर्ड, अमन कमेटी, उ.प्र.) और मोहम्मद शोएब खान जिला - कासगंज ने आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की सदस्यता ग्रहण की | 
बैठक में मंडल अलीगढ़ के चारों जनपद - अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा के सभी मंडल स्तरीय, जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "ASP : आज़ाद समाज पार्टी की अलीगढ़ मंडल समीक्षा बैठक "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article