-->
ASP UP : आज़ाद समाज पार्टी का ग्रेटर नोएडा में सदस्यता अभियान

ASP UP : आज़ाद समाज पार्टी का ग्रेटर नोएडा में सदस्यता अभियान

आज दिनांक 15 सितंबर 2021 को आजाद समाज पार्टी का सम्मेलन ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों से आये लोगों को पार्टी की सदस्यता दी गयी। 

  आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने ग्रेटर नोएडा में भारी तादाद में बसपा और सपा छोड़कर आए करीब ढाई सौ लोगों को आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई, जिनमें मुख्य रुप से सहारनपुर के पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन, पूर्व पार्षद , वर्तमान पार्षद, सैकड़ों ग्राम प्रधान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में निजाम चौधरी संभाग प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश आजाद समाज पार्टी, हाजी सबील संभाग प्रभारी, रविंद्र भाटी सदस्य राष्ट्र कोर कमेटी, अमित कसाना सदस्य कमेटी, वीरेंद्र शिरीष जिला पंचायत सदस्य, देवेंद्र, इंतखाब आलम, अनिल नागर, जगन पहलवान और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "ASP UP : आज़ाद समाज पार्टी का ग्रेटर नोएडा में सदस्यता अभियान"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article