-->
AAP Noida : आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया शुभारम्भ

AAP Noida : आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया शुभारम्भ

 01/09/021 को जिला गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली गई, जिसमें बारिश के बावजूद भरपूर जन सैलाब देखने को मिला।
 नोएडा में आप की तिरंगा संकल्प यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 04 सेक्टर 21से शुरू हुई,जिसका मुख्य अतिथि मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री दिल्ली सरकार व संजय सिंह , राज्यसभा सांसद ने शुभारंभ किया।
 डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर तिरंगा संकल्प यात्रा का समापन किया।
 संजय सिंह ने कहाँ कि, तिरंगा संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता तक प्रदेश में परिवर्तन की राजनीति का संदेश दिया गया है और आने वाले 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, हम दिल्ली में किये काम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर चुनाव में उतरेंगे।
आम आदमी पार्टी गाजियाबाद की महिला विंग  ने प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव के साथ तिरंगा संकल्प यात्रा को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।

0 Response to "AAP Noida : आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया शुभारम्भ"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article