-->
Haryana : सिरसा में उपमुख्यमंत्री आवास पर गरजे निर्माण मजदूर

Haryana : सिरसा में उपमुख्यमंत्री आवास पर गरजे निर्माण मजदूर

 सिरसा: भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू)  के आह्वान पर राज्य भर से हजारों निर्माण मजदूरों ने सिरसा में अपनी मांगों के लिए उपमुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र में विशाल लामबंदी की।
  भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाण सरकार के मजदूर विरोधी  नीतिओ को नकारते हुए आने वाली 9 अगस्त को सभी गांव से हजारों निर्माण मजदूर-कारीगर जिला स्तर पर बड़ी बड़ी लामबंदी करेंगे और देश मे किसान मजदुर एकता को मजबूत करेंगे।  कोरोना  आपदा के कारण लोगों के काम धंधे छूट गए, जनता भुखमरी की कगार पर पहुंच गई और आज जनता के सामने रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। 
आंदोलन के दबाव में उपमुख्यमंत्री ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को मांगो पर वार्ता के लिए 5 अगस्त को चंडीगढ़ आवास पर बुलाया है। इस बैठक में श्रम विभाग और बोर्ड के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 5 को मांगो का समाधान नही होता तो राज्य भर में ऐसा आंदोलन होगा जिसे निपटना सरकार के लिए मुश्किल होगा। 9 अगस्त को प्रदेश भर में निर्माण मजदूर बड़ी लामबंदिया करेंगे।
     1. निर्माण मजदूर की सुविधाओ पर  बेमानी शर्तो पर रोक लगाई जाये।
     2.  बोर्ड की ओर से निर्माण मजदुरो के पंजीकरण हेतू 90 दिन के काम की तस्दीक का अधिकार यूनियनों को दिया जाए।
    3.फैमली आई डी के नाम पर निर्माण मजदुरो के रद्द किए गए पंजीकरण व सुविधा फॉर्मो को बहाल किया जाये।
  4. जल्द से जल्द कृषि के तीनों कानूनों को रद्द किया जाए।
    5. चारों लेबर को रद्द किया जाए तथा पिछले श्रम कानून बहाल किए जाए।
    6. बिजली संसोधन बिल 2020 वापिस लिया जाए।
     7.  निर्माण मजदुरो के लिए फ्री कोरोना का ईलाज की गारंटी लागू करो।
    8. 6 माह तक गैर आयकरदाताओं को 7500 रुपए राशि दो।
   9. निर्माण मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं की राशि जारी करने की समय सीमा तय की जाए।
10 सभी जिलों में बोर्ड के कार्यलय खोले जाये व प्राथमिक तोर पर जिला स्तर पर तथा उसके बाद ब्लॉक स्तर तक स्थाई अधिकारी की नियुक्ति व पक्की कर्मचारी भर्ती की जाये।
11 निर्माण मजदुर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये और उसमें भवन निर्माण यूनियन हरियाणा का प्रतिनिधि शामिल किया जाये।
12 दिहाड़ी मारने वालो के खिलाफ तुरन्त कारवाही की जाये।

0 Response to "Haryana : सिरसा में उपमुख्यमंत्री आवास पर गरजे निर्माण मजदूर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article